शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
साउथ का लार्जर देन लाइफ एक्शन दर्शकों को पसंद : महक चहल
06 अक्टू, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
साउथ का लार्जर देन लाइफ एक्शन दर्शकों को पसंद : महक चहल

साउथ का लार्जर देन लाइफ एक्शन दर्शकों को पसंद : महक चहल

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

मैंने करियर की शुरुआत ही साउथ से की है। साउथ की फिल्मों की टेक्निकल स्किल्स बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है और आज पब्लिक को भी साउथ फिल्मों का लार्जर देन लाइफ एक्शन बहुत पसंद आता है।ऐसी फिल्मों का बजट भी काफी ज्यादा होता है।यही वजह है कि साउथ की फिल्मों को पेन इंडिया रिलीज से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।यह कहना है फिल्म एक्ट्रेस महक चहल का जो भोपाल में गरबा के कार्यक्रम में शिरकत करने भोपाल पहुंची। इस दौरान ‘न्यूज वर्ल्ड’ से खास बातचीत में उन्होंने अपने अभिनय का सफर साझा किया।

 

ओटीटी प्लेटफॉर्म से सभी कलाकारों को स्पेस मिल रहा है

महक कहती है कि आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म युवाओं का फेवरेट है, जिसकी वजह ओटीटी का अच्छे सब्जेक्ट पर सीरीज बनाना है। यहां पर जो सीरीज बन रही है वो रियलिटी के काफी करीब है साथ ही यहां काफी वैराइटीज भी मिल जाती हैं। यही वजह है कि यूथ ओटीटी को काफी पसंद करने लगे हैं। ओटीटी के आने से कलाकारों को कभी काम मिल रहा है और वो अधिक स्पेस शेयर कर पा रहे हैं। ओटीटी पर सेंसरशिप नहीं होने से आप वह सब दिखा सकते हैं जो रियलिटी बड़े पर्दे पर नहीं दिखा सकते इसलिए मुझे ओटीटी बहुत पसंद है। अगर आपको सिनेमा जाने का टाइम नहीं मिला तो आप कहीं ट्रैवल करते-करते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में या वेब सीरीज देख सकते हैं।


सलमान खान पर कभी स्टारडम हावी नहीं होता है

मैंने सलमान खान के साथ वांटेड और मैं और मिसेस खन्ना जैसी फिल्मों में काम किया है साथ ही बिग बॉस में भी उनका साथ रहा। सलमान खान की यह खासियत है कि वहा कभी भी किसी कलाकार को अपना स्टारडम नहीं दिखाते। वो आपको हमेशा कंफर्टेबल फील कराते हैं इसलिए आप उनके साथ दिल से काम कर सकते हैं, कभी नर्वस नहीं होते हैं। उन पर कभी स्टेडियम हावी नहीं होता और यही बात उन्हें सलमान खान बनाती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें