शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
एक्ट्रेस डेजी शाह से खास बातचीत : राम मंदिर का बनना बहुत अच्छी बात, एक दशक पहले साउथ इंडस्ट्री थी मेल डोमिनेटिंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एक्ट्रेस डेजी शाह से खास बातचीत : राम मंदिर का बनना बहुत अच्छी बात, एक दशक पहले साउथ इंडस्ट्री थी मेल डोमिनेटिंग

एक्ट्रेस डेजी शाह से खास बातचीत : राम मंदिर का बनना बहुत अच्छी बात, एक दशक पहले साउथ इंडस्ट्री थी मेल डोमिनेटिंग

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। राम मंदिर बनने जा रहा है यह बहुत अच्छी बात है। फिल्म इंडस्ट्री से बहुत सारे लोग हैं जिनको निमंत्रण भी आया है। मेरा यह मानना है कि भगवान एक है चाहे राम हो, अल्लाह हो या जीसस हों। मैं सारे भगवानों को मानती हूं, क्योंकि मेरा यह मानना है कि ऊपर जाने का रास्ता एक ही है। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह का।


डेजी कहती है, अभी फिलहाल के टाइम में बॉलीवुड और टॉलीवुड में कोई डिफरेंस नहीं है लेकिन अगर आप एक दशक पहले की बात करें तो दोनों में बहुत डिफरेंस थे। साउथ इंडस्ट्री बहुत ज्यादा मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री थी जहां पर फीमेल एक्ट्रेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी फीमेल टेक्निशियंश को इक्वली रिस्पेक्ट नहीं दिया जाता था, लेकिन यह 10 साल पुरानी बात है। अब साउथ इंडस्ट्री में सभी को इक्वली ट्रीट किया जाता है और यह काफी अच्छी बात है।


उन्होंने कहा, सलमान खान के साथ मैंने अभी तक जितनी भी फिल्में की है मेरा यह मानना है कि सलमान सर बहुत हर चीज के अंदर पर्सनली प्रेजेंट होते हैं। वह जिस फिल्म होते हैं उसमें सेट पर एक परिवार की तरह माहौल बनाए रखते हैं अगर आपको फिल्म मेकिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वह ऐसे इंसान है जो तुरंत उसका सॉल्यूशन करते हैं। यह उनकी एक विशेषता है जो उन्हें बाकी सब कलाकारों से अलग बनाती है। वह इंडस्ट्री के बहुत अनुभवी कलाकारों में से हैं और वह आपसे हर समय कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कितना समझ पा रहे हैं।


डेजी ने कहा, पहले मैं क्राउड में खड़ी रहती थी फिर मैंने गणेश आचार्य को कोरियोग्राफी में असिस्ट किया उसके बाद मैंने मॉडलिंग की और फिर मैं फाइनली फिल्मों में आई। मेरी यह जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही, इस दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। हम जितने ज्यादा लोगों से मिलते हैं उतनी ही ज्यादा चीजें सीखते हैं और जिंदगी को अच्छी तरह से जान पाते हैं।मेरी जर्नी में हर टाइम पर एक टर्निंग पॉइंट रहा है अगर मैं स्कूल में ब्यूटी पेजेंट नहीं करती तो शायद मैं फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा कलाकार के तौर पर नहीं आ पाती, अगर एक्स्ट्रा कलाकार नहीं बनती तो डांसर नहीं बन पाती, अगर डांसर नहीं बनती तो असिस्टेंट कोरियोग्राफर नहीं बनती और असिस्टेंट कोरियोग्राफर नहीं बनती तो मॉडल और एक्टर भी नहीं बन पाती।


उन्होंने कहा, मेरा डांसिंग टैलेंट अभी तक उभर कर नहीं आ पाया है यह डिपेंड करता है कि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हो अगर एबीसी जैसी फिल्म होती तो उसके अंदर मेरे डांसिंग टैलेंट भी दिख जाता पर अभी तक मुझे ऐसी फिल्म नहीं मिली है पर मुझे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि मुझे जो फिल्में मिली है उनमें मुझे एक्टिंग करने का मौका मिला है लेकिन अगर कोई डांसिंग फिल्म मुझे मिलती है तो उसके अंदर मेरे जो डांसिंग टैलेंट भी जरुर दिखेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें