शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
गंगूबाई काठियावाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जारी, फिल्म का नाम बदलने का दिया था सुझाव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गंगूबाई काठियावाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जारी, फिल्म का नाम बदलने का दिया था सुझाव

गंगूबाई काठियावाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जारी, फिल्म का नाम बदलने का दिया था सुझाव

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी कि मुस्किले बढ़ती जा रही है। फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट कि याचिका पर सुनवाई अभी जारी है। गुरुवार (आज) को फिल्म निर्माता की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि आखिरी समय में फिल्म का नाम बदलना मुमकिन नहीं है। खुद को गंगूबाई का दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले शाह, ने बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ शीर्ष न्यायालय में अपील जारी की है। 

 
सुनवाई के दौरान जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने कहा कि,  हमारे यहां पर पीड़ित को अपराधी की तरह दिखाया जाता है। मेरी पश्चिम बंगाल में एक ऐसी लड़की से मुलाकात हुई  थी जिसे बहुत कम उम्र में खाने का लालच देकर इस काम मे धकेल दिया था। जिसके बाद  वह HIV की शिकार हो गई। वकील ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर तर्क देते हुए कहा कि फिल्म की यह कहानी एक महिला के उत्थान की है। इलाके में उसकी एक मूर्ति भी लगी है। 

 
उच्चतम न्यायालय ने आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के खिलाफ कई मामले लंबित होने कि बात कही और फिल्म को लेकर सुझाव दिया था कि फिल्म के नाम को बदलने पर निर्माता एक बार विचार कर सकते हैं। बॉलीवुड की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट कि फिल्म इस शुक्रवार यानी 25 फरवरी को रीलिज होने जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें