N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन का हिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी सबसे ज्यादा देखने वाला शो है। यह शो पिछले कई महीनों से अपने किरदारों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो से कई पुराने कलाकार शो को अलविदा कह कर जा चुके हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता और शैलेश लोढ़ा के साथ साथ कई कालाकारों ने शो को छोड़ दिया है। यहां तक कि उन्होंने मेकर्स पर भी अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के छोड़ने वालों में आखिरी नाम शैलेश लोढ़ा का रहा है।
शैलेश तारक मेहता का किरदार निभाते हुए नजर आते थे। शैलेश के जाने के बाद से तारक मेहता का किरदार शो में नहीं नजर आ रहा था। पर अब शो में एक बार फिर तारक मेहता के किरदार की वापसी की जा रही है। यानी की मेकर्स को अब तारक मेहता का किरदार निभाने वाला एक्टर मिल गया है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स नए तारक मेहता के लिए जैनीराज राजपुरोहित पर विचार कर रहे हैं। इस शो में जैनीराज तारक मेहता का किरदार निभा सकते हैं। यादि मेकर्स इसे न्यूज को कंफर्म करते हैं, तो हमे जल्द ही शो में नया तारक मेहता देखने को मिल सकता है।
बता दें, जैनीराज राजपुरोहित ने कलर्स टीवी के हिट शो ‘बालिका वधू’, ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘मिले जब हम तुम’ जैसे कई शो में काम किया है। इसके साथ ही, उन्होंने ‘ओह माई गॉड’, ‘आउटसोर्स’ और ‘सलाम वेंकी’ फिल्मों में भी काम किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

