शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
तड़प' ने पहले दिन की 4.5 करोड़ कि ओपनिंग, कोरोना काल में 'अंतिम', 'सूर्यवंशी' ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
तड़प' ने पहले दिन की 4.5 करोड़ कि ओपनिंग, कोरोना काल में 'अंतिम', 'सूर्यवंशी' ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक

तड़प' ने पहले दिन की 4.5 करोड़ कि ओपनिंग, कोरोना काल में 'अंतिम', 'सूर्यवंशी' ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क।  3 दिसम्बर को सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की  पहली फिल्म 'तड़प' रिलीज हुई है। इस फिल्म से अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है। मूवी में अहान के साथ तारा सुतारिया लीड रोल प्ले करते हुए नजर आई हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टारकास्टिंग शामिल न होने के बावजूद इसने 4.5 करोड़ का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसका कलेक्शन जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से भी ज्यादा रहा है। आइए जानते है की कोरोनाकाल में रिलीज हुई फिल्मों और उनके कलेक्शन के बारे में..


अंतिमः द फाइनल ट्रुथ
अंतिमः द फाइनल ट्रुथ, 26 नवम्बर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा, महेश मांजरेकर और महिमा मकवाना लीड रोल में नजर आए है। फिल्म में बॉलीवुड के सलमान खान एक्शन करते हुए दिखे  है। इस फिल्म की खास बात यह रही कि भाइजान ने अपने साले आयुष शर्मा के साथ  खूब एक्शन और डायलॉग बाजी की है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 41.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। साथ ही इसका  ओपनिंग कलेक्शन 5 करोड़ रुपए का था।

सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी ने कोरोना की रफ्तार धीमे होने का इंतजार कर 5 नवम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म 'सूर्यवंशी' को रिलीज कर दिया गया था। बतादें की कॉप यूनिवर्स की यह चौथी मूवी 'सूर्यवंशी' देशभर की 4000 और 66 देशों की 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने 288 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया। 
कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली यह फिल्म बॉलीवुड की पहली मूवी बनी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे 3 दिसम्बर को नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज कर दिया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें