N
डेस्क रिपोर्टर
52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India ) गोवा में शुरू हो गया है। जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह में 95 देशों की तकरीबन 624 मूवी को एंट्री मिली है। सन्डे को इस फिल्म समारोह का दूसरा दिन है। इस दौरान शाम में एक इंटरएक्शन सेशन को आयोजीत किया गया है। जिसमें आई हुए ऑडियंस को 'द फैमिली मैन' सिरीज की टीम से बातचीत करने का मौका मिलेगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।
अनुराग ठाकुर ने बताया
अनुराग ठाकुर ने 'द फैमिली मैन' का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि, अमेजन प्राइम की यह वेब सिरीज़ काफी फेमस हुई थी। इसका एक किरदार "श्रीकांत तिवारी" मतलब देश का अपना "जेम्स बॉन्ड" मानो लोगों की आम जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है।
The Family Man, by @PrimeVideoIN , has become immensely popular, and the show's Shrikant Tiwari, India's own James Bond, has become a part of the folklore.
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) November 20, 2021
Join this masterclass, and have an opportunity to interact with the maestros, who have made the show a success.#IFFI2021 pic.twitter.com/qgp0vEIMhS
मनोज हैं एक्साइटेड
इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए 'द फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी यानी मनोज वाजपेयी भी बहुत एक्साइटेड हैं। जब अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट किया तो मनोज वाजपेयी ने भी रीट्वीट कर करते हुए लिखा, इस शानदार ऑडियंस से बात करने के लिए और उनसे मिलने के लिए मैं भी बहुत एक्साइटेड हूं। इस प्रोग्राम में मनोज वाजपेयी के साथ साथ "फैमिली मैन" की टीम से राज निदिमोरू, सामंथा, कृष्णा डीके और अपर्णा पुरोहित भी शामिल होंगी।Looking forward to this Amazing opportunity to interact with all the Enthusiastic audience!!! 🙏🙏 https://t.co/HZqe0flXIB
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 20, 2021
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

