शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कुवैत में थालापति विजय कि फिल्म ‘बीस्ट’ पर लगा बैन, जाने क्या है वजह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कुवैत में थालापति विजय कि फिल्म ‘बीस्ट’ पर लगा बैन, जाने क्या है वजह

कुवैत में थालापति विजय कि फिल्म ‘बीस्ट’ पर लगा बैन, जाने क्या है वजह

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों साउथ के एक्टर थालापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बीस्ट’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों कि ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं  फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। पर रिलीज से पहले ही फिल्म को एक बड़ा झटका लग गया है।

कुवैत में फिल्म कि रिलीज के लिए बैन लग दिया गया है। बताया जा रहा है कि, फिल्म में कुछ  इस्लामिक आतंकवाद के सीन्स दिखाएं है, जो कुवैत के हितों के खिलाफ है। यही कारण है जिसकी वजह से सरकार ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला लिया है।  

 
बतादें कि, दुनियाभर के सिनेमाघरों में थालापति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ 13 अप्रैल को रिलीज होने जा रही हैं पर,  कुवैत में फिल्म को लेकर बैन लगा दिया गया है।  इस बैन से  फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिल सकता है।  कहा जा रहा है कि इस बैन की कारण आतंकवाद है।  रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि,  इसमें पाकिस्तान का चित्रण गलत तरीके से बताया गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट में ये भी बताया जा रहा है कि, कुवैत में    दिलकर सलमान की ‘कुरुप’ और विष्णु विशाल की ‘FIR’ पर भी बैन लगाया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें