
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुंबई (Mumbai) एक ऐसा शहर है, जहां लाखों सपने पलते हैं और रोज लाखों सपने मरते भी हैं। हालांकि यह सफर इतना आसान नहीं है। खासकर लड़कियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन लड़कियां अगर कुछ करने की ठान ले तो वो आसमान को भी छू सकती है। रुत्वि पटेल (Rutvi Patel) भी उन्ही लड़कियों में से एक हैं जो छोटे शहर की होने के बावजूद ऐसे सपने देखती हैं जिसकी राह में बहुत मुश्किल है। बचपन से ही बॉलीवुड में जाने का शौक रखने वाली रुतबी आज का दिन कभी नहीं भूलेगी। आज उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'घुंघरू टूट गए' (Ghungharoo Tut Gaye) लॉन्च हुआ है।
लंबे संघर्ष के बाद मिला मौका
बचपन से बॉलीवुड में काम करने का सपना देखने वाली रुत्वि ने पहले अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद सपनों को पूरा करने मुंबई का रुख किया। उनके लिए मायानगरी में जगह बनाना इतना आसान भी नहीं था। कई महीनों सिर्फ कास्टिंग डायरेक्टर के दरवाजे खटखटाए और कोशिश करती रहीं, लेकिन मन में दृढ़इच्छा थी की कुछ करके दिखाना है। लंबे संघर्ष के बाद बड़े पर्दे पर आने का एक मौका मिला। ये मौका भी कोई छोटा-मोटा नहीं था, बल्कि कारण मेहरा के साथ म्यूजिक वीडियो में आने का था, जो आज लॉन्च हुआ है।

सनशाइन म्यूजिक के बैनर तले बना वीडियो
इस म्यूजिक वीडियो को लोगों द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है। वीडियो में रुत्वि बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उनके ऑपोजिट कारण मेहरा (Karan Mehra) है। सनशाइन म्यूजिक (Sunshine Music) के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो को राजीव एस रुइया ने डायरेक्ट किया है। जावेद अली इस गाने के सिंगर है।
आप के सपने सिर्फ आप के है
न्यूज़ वर्ल्ड से खास बातचीत में रुत्वि ने कहा की, सभी छोटे शहर कि लड़कियों के लिए वह कहना चाहती हैं कि हिम्मत कभी न हारें और आगे बढ़ते रहें क्योंकि आपके सपने सिर्फ आपके हैं और आप इसे पूरा करना चाहें तो जरूर पूरा कर पाएंगे। रुत्वि ने जब वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी उस दौरान उनके पेरेंट्स ने उनका बहुत सपोर्ट किया। ये उनका मुझपे भरोसा था कि मैं एक दिन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाऊ।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

