N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी कि फिल्म भूल भुलैया 2" की जोरदार कमाई के बाद सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी में, कार्तिक आर्यन, अनीस बज्मी, तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, भूषण कुमार, मुराद खेतानी, साजिद खान, मुकेश भट्ट और रोनित रॉय के साथ साथ बॉलीवुड के कई और नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच फिल्म की पूरी टीम को सक्सेस पार्टी में धमाल मचाते हुए देखा गया।

फिल्म भूल भुलैया 2" की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कार्तिक आर्यन शानदार अंदाज में नजर आ रहे थे। कार्तिक आर्यन ब्लैक जैकेट में बेहद ही स्टाइलिश और डैशिंग दिहाई दे रहे थे।

इसी बीच तब्बू भी पार्टी में किसी से कम नहीं नजर आ रही थी। वह प्रिंटेड व्हाइट डिज़ाइनर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

फिल्म के सक्सेस के बाद रखी गई पार्टी में तब्बू और कार्तिक आर्यन को एक साथ पोज देते हुए भीदेखा गया।
.jpeg)
वहीं फिल्म भूल भुलैया 2" के निर्देशक अनीस बज्मी भी किसी से कम नही दिखाई दे रहे थे। वह अपने कैजुअल ब्लैक में ठीक हमेशा की तरह कुल नजर आ रहे थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

