शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
नही हुई उम्मीद के मुताबिक 'अंतिम' की कमाई, जानिए पहले दिन सलमान की फिल्म ने कितनी की कमाई
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नही हुई उम्मीद के मुताबिक फिल्म की कमाई, जानिए पहले दिन सलमान खान की फिल्म ने कितनी की कमाई

नही हुई उम्मीद के मुताबिक फिल्म की कमाई, जानिए पहले दिन सलमान खान की फिल्म ने कितनी की कमाई

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सलमान खान और आयुष शर्मा की नई फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’  26 नवंबर यानी कल रिलीज हो चुकी है। कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस मूवी का सलमान खान जमकर प्रमोशन कर रहे है। पर इस फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद की जा रही थी उस हिसाब से इसकी इतनी कमाई नहीं हो पाई। कमाई कि बात करें तो इसकी कमाई शुरुआत से ही धीमी हुई है। कोरोना महामारी के बार सलमान खान की यह मुवी लंबे वक्त के बाद सिनेमाघर में लगने जा रही थी। जिसे लेकर अच्छी कमाई की उम्मीद भी की जा रही थी।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का फर्स्ट डे कलेक्शन की उम्मीद सलमान खान के फैन फॉलोइंग को देखते हुए माना गया था  कि ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ जब सिनेमाघर में आएगी तो  बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। उस लिहाज से थोड़ी जरूर निराशा हुई, पर पहले दिन के हिसाब का  कलेक्शन इतना भी बुरा नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार ‘अंतिम’ ने 4.25 से 4. 50 करोड़ का अभी तक कलेक्शन कर लिया है। भाईजान जिस तरह से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं इसका असर भी फिल्म के बिजनेस दिखाई दे रहा है।

अंतिम’ को कहीं बायकॉट किया तो कहीं सराहना
‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में सलमान खान एक पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म सलमान खान  पहली बार अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में आयुष ने एक गैंगेस्टर का रोल प्ले किया है। कोरोना महामारी के बाद सलमान खान की यह  पहली फिल्म है जो थियेटर में  लगी है। इस फिल्म से दबंग खान के फैंस काफी उत्साहित है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें