शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आमिर खान, किरण राव संग फिल्म 'लापता लेडीज' की लीड कास्ट ने भोपाल प्रीमियर के दौरान लोगों का खास अंदाज में किया शुक्रिया
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आमिर खान, किरण राव संग फिल्म 'लापता लेडीज' की लीड कास्ट ने भोपाल प्रीमियर के दौरान लोगों का खास अंदाज में किया शुक्रिया

आमिर खान, किरण राव संग फिल्म 'लापता लेडीज' की लीड कास्ट ने भोपाल प्रीमियर के दौरान लोगों का खास अंदाज में किया शुक्रिया

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

हाल में किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज का भोपाल में स्पेशल प्रीमियर हुआ। इस खास प्रीमियर का हिस्सा बनने के लिए आमिर खान और किरण राव समेत फिल्म के लीड एक्टर्स प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल भोपाल पहुचें। ये खास प्रीमियर झीलों की नगरी के डीबी मॉल में आयोजित किया गया था जिसे वास्तव में टीम ने एंजॉय किया। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल के लोगों के प्रति आभार भी जाहिर किया।


फिल्म के स्पेशल प्रीमियर के दौरान लापता लेडीज की टीम को भोपाल के लोगों से जबरदस्त प्यार और तारीफें मिली है। यही नहीं, प्रीमियर के दौरान टीम ने फैन्स से बातचीत की। आमिर खान ने फैन्स को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे पिता भोपाल से हैं। मैं 3-4 बार भोपाल आ चुका हूं और यह बेहद खूबसूरत जगह है। मुझे लगता है कि यह भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।" यहां सुपरस्टार ने फिल्म बनाने के दौरान वहां के लोगों से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद भी किया। इसके अलावा, आमिर खान, किरण राव और फिल्म की कास्ट जिसमें प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल शामिल हैं, को फिल्म के 'डाउटवा' गाने पर डांस करते भी देखा गया।


यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज  होने जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें