शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे, अब इस तारीख को होगी रिलीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे, अब इस तारीख को होगी रिलीज

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे, अब इस तारीख को होगी रिलीज

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' का  फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। पर एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण इसकी रिलीज डेट पोस्टपोंड करदी गई 

 
फिल्म को अब मेकर्स ने 11 अगस्त को रिलीज करने का एलान किया हैं। बतादें कि, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मेकर्स की ओर से एक ट्वीट जारी हुआ है जिसमे लिखा हैं, ‘फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' योजना के मुताबिक 14 अप्रैल को अब रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिल्म अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। अब फिल्म को 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।'’

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा,  हम भूषण कुमार कि  टी सीरीज, ओम राउत और आदिपुरुष की पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद करना चाहते है। प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान कि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट को स्थानांतरित करने के लिए हम उनके शुक्रगुज़ार है। लाल सिंह चड्ढा को अब 11 अगस्त 2022 में रिलीज किया जाएगा। 

आमिर खान कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’  हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है।  इस फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू की गई थी। पर   कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई है। बतादें कि  फिल्म का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। अद्वैत चंदन ने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी म्यूजिकल ड्रामा ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ अपनी पहली फिल्म की शुरुआत कि थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें