रविवार, 15 मार्च 2026
Logo
Entertainment
सिद्धार्थ की फिल्म 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट हुई आउट, 10 जून 2022 को देंगी दस्तक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सिद्धार्थ की फिल्म 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट हुई आउट, 10 जून 2022 को देंगी दस्तक

सिद्धार्थ की फिल्म 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट हुई आउट, 10 जून 2022 को देंगी दस्तक

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट आउट हो चुकी है। सिद्धार्थ की इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन ने मिलकर तैयार की है। अपको बतादें कि सिद्धार्थ कि यह फिल्म 10 जून 2022 को  रिलीज होने जा रही है। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन का समर्थन करने वाले प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म कि डेट का एलान किया है।  

 
शांतनु बागची द्वारा निर्देशित 'मिशन मजनू' की कहानी सन 1970 के दशक में स्थापित जासूसी थ्रिलर कि है, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जो पाकिस्तानी धरती पर एक गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करता है। इस फिल्म के द्वारा  भारत की स्वीटहार्ट रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। 
 
 
 
अपनी इस फिल्म के जरिए शांतनु बागची, सिद्धार्थ और रश्मिका की नई जोड़ी को दर्शकों के सामने ले कर आ रहे हैं। वहीं, इसमें खास बात यह है कि सिद्धार्थ की  हिट फिल्म शेरशाह और रश्मिका की धमाकेरदार ब्लॉकबस्टर हुई पुष्पा के बाद, दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिला है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें