N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर और उनके टीजर को समय समय पर शेयर किया है। इस बीच फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फिल्म का एक और सॉन्ग का टीजर शेयर कर दिया है। इस गाने का नाम ‘मखमली’ है। फिल्म का यह एक रोमांटिक गाना है। सॉन्ग टीजर में ही इतना प्यारा नजर आ रहा है कि जब फुल सॉन्ग आएगा तो वो फैंस के लिए ट्रीट होगी।
बॉलीवुड के खिलाड़ी ने इस ‘मखमली’ टीजर को शेयर करते हुए कहा कि, आप इस पूरे गाने को सिर्फ सिनेमाघरों में ही देख पाएंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “सम्मान और भक्ति के वादों के साथ, अभी ‘मखमली’ सॉन्ग के टीजर का अनुभव करें और पूरा गाना सिर्फ सिनेमाघर में देखें! यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली हैं। 3 जून को आप अपने नजदीकी के सिनेमाघरों में पृथ्वीराज को देखें।”
Of promises, honour and devotion. Experience the #Makhmali song teaser now and watch the full song ONLY IN THEATRES!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 23, 2022
Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. Celebrate Samrat #Prithviraj Chauhan at a theatre near you on 3rd June. pic.twitter.com/4d97KfHVx1
‘मखमली’ टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत पृथ्वीराज और संयोजिता की शादी से होती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोजिता का रोल प्ले कर रही है। बतादें कि मानुषी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

