शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
फिर छाया आलिया का लुक, आरआरआर के नए गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ स्टेप मिलाती दिखी 'गंगुबाई'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फिर छाया आलिया का लुक, आरआरआर के नए गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ स्टेप मिलाती दिखी 'गंगुबाई'

फिर छाया आलिया का लुक, आरआरआर के नए गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ स्टेप मिलाती दिखी 'गंगुबाई'

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एसएस राजामौली की बनाई गई मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर को रिलीज होने में कुछ ही वक्त बचा है। दर्शक भी फिल्म की रिलीज  होने का  बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने आरआरआर के नए सॉन्ग आरआरआर सेलिब्रेशन एंथम का एक प्रोमो शेयर किया हैं। यह प्रोमो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं। इस गाने में बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट, साउथ के दोनों सुपस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ डांस की स्टेप करती हुई  नजर आ रही हैं। 

बतादें कि, यह आरआरआर सेलिब्रेशन एंथम का एक टाइटल है। जिसमें बॉलीवुड की गंगू आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ कदम से कदम मिलाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं गाने में राम चरण और जूनियर एनटीआर वे मातरम का झंडा लगाते हुए दिखाई दे रहे है। दोनों ने ही कुर्ता पायजामा पहना हुआ हैं। वहीं आलिया  गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)


गंगुबाई से सबका दिल जीतने के बाद से आलिया का एक और लुक सामने आया है, ढोल नगाड़ों के बीच आलिया का यह दमदार लुक खूब सुर्खियां बटोरने में लगा है। फैंस को आलिया का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। मेकर्स ने इस गाने का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा है-‘ये रहा RRR सेलिब्रेशन एंथम का प्रोमो।’ बतादें कि गाना 14 मार्च को शाम 4 बजे रिलीज किया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें