शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
'राधे श्याम’ और ‘द कश्मीर फाइल्स के बीच हुई टक्कर, जाने पहले दिन किसने कितनी की कमाई
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
'राधे श्याम’ और  ‘द कश्मीर फाइल्स के बीच हुई टक्कर, जाने पहले दिन किसने कितनी की कमाई

'राधे श्याम’ और ‘द कश्मीर फाइल्स के बीच हुई टक्कर, जाने पहले दिन किसने कितनी की कमाई

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 1 मार्च को बॉलीवुड और टॉलीवुड की दो बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। पहली राधे श्याम’ और दूसरी ‘द कश्मीर फाइल्स, ’ दो ही फिल्म काफी वक्त से चर्चाओं में है। ‘राधे श्याम’ में जहां प्रभास और पूजा हेगड़े अपना जलवा दिखा रहे है, वहीं  ‘द कश्मीर फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर  अपनी अदाकारी का जादू दिखा रहे हैं।

‘राधे श्याम’ के साथ साथ रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर आशंका थी की,  ये बाहुबली के सामने  टिक नही पाएगी, पर  विवेक रंजन अग्निहोत्री कि निर्देशित  फिल्म बाहुबली के तूफान को झेल गईं और पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। तो आइए जानते है कि पहले दिन दोनों फिल्म की कमाई के बारे में।  

'राधे श्याम’ की पहले दिन की कमाई  
फिल्म' राधे श्याम’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की कमाई के बात करें तो फिल्म ने पहले दिन लगभग 15 करोड़ की कमाई करके अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन के द्वारा ही  4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि प्रभास और फिल्म को लेकर बने बज को देखते हुए उम्मीद थी कि फिल्म की अच्छी कमाई होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

'द कश्मीर फाइल्स’ की पहले दिन की कमाई
वहीं, बात करें बॉलीवुड की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तो  कहा जा रहा था कि विवेक रंजन अग्निहोत्री की ये फिल्म बाहुबली के सामने टिक नही पाएगी। पर  मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर  की ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाब हो गई। लो बजट की इस फिल्म ने अपने पहले दिन अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई कि।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें