N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हॉलीवुड की फिल्म के मार्वल स्टूडियोज कि फ़िल्मों का दर्शक काफी इंतजार करते हैं। हाल ही में मार्वल स्टूडियोज और क्रिस हेम्सवर्थ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थोरः लव एंड थंडर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। अपको बतादें कि ‘थोर: लव एंड थंडर’ थोर सीरीज की यह चौथी फिल्म होने वाली है। साथ ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कुल मिलाकर यह 29वीं फिल्म होगी, जो पूरी दुनिया में 8 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म ‘थोर: लव एंड थंडर’ का ट्रेलर 2 मिनट 15 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत ट्रेलर ‘गॉड ऑफ थंडर’ थोर के बारे में बताते हुए एक कहानी के साथ होती है, जो अपने नई लाइफ के एडवेंचर के साथ साथ सुपरविलेन को खत्म करने की तैयारी में है।
वहीं, नही लाइफ जर्नी में थोर को गर्लफ्रेंड जेन फोस्टर (Jane Foster) मिलती है। अचानक से हुई इस मुलाकात से थोर चौंक जाता है। अपको बता दें कि जेन फोस्टर ही माइटी थोर (Mighty Thor) के किरदार में नजर आने वाली है। अपको बतादें कि इजरायली अमेरिकी एक्ट्रेस नताली पोर्टमेन इस किरदार को निभाते हुए नजर आएंगी। इस फ़िल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अब बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

