शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के ऐक्टर वरुण धवन और कियारा आडवाणी कि फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते है कि फिल्म कितनी मजेदार होने वाली है। फिल्म में मुख्य भूमिका में निभाते हुए वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर नजर आएंगे। ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म की यह स्टार कास्ट दर्शकों को भावनाओं के रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाएगी।


यह ट्रेलर 2.57 सेकेंड का है। ‘जुग जुग जियो’ ट्रेलर को देखकर आपको कभी खूब हंसी आएंगी तो कभी कुछ इमोशनल सीन को देखकर आप भावुक होंगे। फिल्म का ट्रेलर रोमांस, प्यार और एक बड़े पारिवारिक के पुनर्मिलन के इमोशनल सीन्स भरा हुआ है। 


फिल्म को लेकर दर्शाकों के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है। कुछ दिनों पहले फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


आपको बता दें कि फिल्म ‘जुग जुग जियो’ एक कॉमेडी फिल्म होने के साथ साथ ड्रामा से भरपूर है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। बतादें कि फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें