शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
13 साल बाद फिर लौटेगी 'तुलसी', एकता कपूर ने प्रोमों शेयर कर दी जानकारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
13 साल बाद फिर लौटेगी 'तुलसी', एकता कपूर ने प्रोमों शेयर कर दी जानकारी

13 साल बाद फिर लौटेगी 'तुलसी', एकता कपूर ने प्रोमों शेयर कर दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई,  न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टीवी कि क्वीन एकता कपूर के हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने बरसों तक दर्शकों के दिल में राज किया है और आज भी लोग इसे देखना पसंद करते है। इसी शो से स्मृति ईरानी ने  घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। तुलसी के नाम से फेमस हुईं स्मृति को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। इस शो में अमर उपाध्याय के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए हर घर में लोग शाम से टीवी के सामने आकर बैठ जाते थे। ये शो ऐसा बन गया था जिससे मेकर्स के साथ-साथ एक्टर्स की भी तमाम यादें जुड़ी है। अब एक बार फिर एकता ने शो को लेकर दर्शकों को एक खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि शो एक बार फिर टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। 

फिर से देखिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के प्रोमो को शेयर कर नॉस्टैलिजक पोस्ट लिखा है। ‘प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुराने यादें ताजा हो गई। एकता ने आगे लिखा, आज जब मैं पुराने दिनों को मुड़कर देखती हूं तो हर पल की याद आती है। जिसने इस शो को सबसे प्यारा बना दिया! उसी प्यार के साथ एक बार  फिर जुड़िए इस सफर, बुधवार से हर शाम 5 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर’। 

एकता कपूर ने याद किए बीतें पल
अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद एकता कपूर ने स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और रोनित बोस रॉय  को टैग करते हुए पूछा है कि ‘ इतने वक्त के बाद इस प्रोमो को फिर से देखकर कैसा लगा ? इस प्रोमो को देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक बार फिर सोशल मीडिया के यूजर्स पुराने दिनों की यादों में कही खो गए हैं।

 
शो से मिली थी स्मृति ईरानी को  घर-घर में पहचान
स्टार्ट प्लस का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को टेलीकास्ट कर एकता कपूर ने एक इतिहास रच दिया था। यह साल 2000 से लेकर 2008 तक टेलिविजन पर टेलीकास्ट हुआ। एकता के इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। शो के जरिए स्मृति ईरानी को लोग तुलसी के नाम से ही जानने लगे थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें