शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
जारी है उर्फी और कश्मीरा की कैटफाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जारी है उर्फी और कश्मीरा की कैटफाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जारी है उर्फी और कश्मीरा की कैटफाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। बिग बॉस ओटीटी की से जनता के सामने आने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीब कपड़ो को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। उर्फी अपने कपड़ो को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती है जिसका उन्हे कभी फर्क नही पड़ता है। पर अब  टेलिविजन के कलाकार लगातार उर्फी और उनके अतरंगी कपड़ों को लेकर बोलने लगे है। जिसका उर्फी जमकर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। वही उर्फी और  कश्मीरा शाह के बीच शुरू हुई कैटफाइट खत्म नही हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर कश्मीरा ने खिल्ली उड़ाते हुए उर्फी की बातों का करारा जवाब दे डाला है। आइडेंटिटी को लेकर शुरू हुई दोनों के बीच की लड़ाई में बॉलीवुड कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का नाम भी सामने लाया गया है। 

कश्मीरा शाह और उर्फी के इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शुक्रवार को उर्फी ने कहा था कि, 'कश्मीरा शाह तो कहीं भी नहीं' हैं। जिसके बाद  कश्मीरा ने उर्फी की  खिल्ली उड़ाते हुए कहा, ‘उर्फी जावेद को ऐसे ही एयरपोर्ट पर टिकट लेकर जाना चाहिए। वहां ऐसे ही तस्वीरें क्लिक  करवाने जाना फिर गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाना अच्छा नहीं लगता’।
 
 

कश्मीरा आगे कहती है कि  पर मैं उर्फी जावेद को जानती हूं। ये वही है न जो इंस्टाग्राम पर फेमस हैं। ये वही लड़की थी ना जिसे उस दिन वॉचमैन ने निकाला था.. अरे नही नही माफ कीजिएगा  रोड पर खड़े होने से इंकार कर दिया था। मुस्कुराते हुए कश्मीरा आगे बोलती है, यही कारण है जो में अक्सर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कहती रहती हूं। अगर वो एजुकेटेड होती तो उन्हें ये भी पता होता कि मैं कौन हूं। मुझे ये सब बोलने की कभी जरूरी नही पढ़ती।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें