शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
बिकिनी पहन के उर्फी ने किया बोल्ड अंदाज में डांस, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिकिनी पहन के उर्फी ने किया बोल्ड अंदाज में डांस, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

बिकिनी पहन के उर्फी ने किया बोल्ड अंदाज में डांस, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बिग बॉस ओटीटी से जनता के सामने आने वाली उर्फी जावेद अब अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। जंजीरों में अपना अतरंगी और बोल्ड अवतार दिखाने के बाद अब एक बार फिर उर्फी ने ग्रीन बिकिनी पहन कर सोशल मीडिया का  पारा बढ़ा दिया हैं। बतादें कि, अब उर्फी जावेद  सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। अपने कातिलाना अंदाज से कैसे सोशल मीडिया यूजर्स को अपना  दीवाना बनाना है, ये उर्फी बेहतर जानती हैं, इसलिए वो बोल्ड और अतरंगी  अदाओं से फैंस के पसीने छुड़ा देती है। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी लुक से लोगों को चकित कर देती हैं। कुछ लोगों को उनकी अदाएं पसंद आ जाती है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर देते हैं। 

बिकिनी पहन के दिखाया डांस मूव्स
संडे को सोशल मीडिया का पारा हाई करते हुए उर्फी ने अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन कलर की फ्लॉवरी बिकिनी पहने हुए  नजर आ रही हैं। इस बिकिनी के साथ उन्होंने मैचिंग श्रग भी पहना हुआ है। बिकिनी में डांस करते हुए वो  लोगों को अपने संडे मूव्स दिखा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ट्रेंड्स को लेकर मैं बहुत अच्छी नहीं हू।’ वीडियो पब्लिक होते ही  कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स आ चुके हैं। हालांकि हर बार की  तरह इस बार भी उर्फी का यह लुक ट्रोल किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें