N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक और स्टाइल के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में है। यह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण चर्चा में रहती हैं। उर्फी आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कभी ट्रोल भी करते हैं, तो कई उर्फी की अदाओं के दीवाने हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी’ से शुरू हुई उर्फी कीलाइमलाइट, एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उर्फी के इस नए वीडियो के साथ साथ फैंस सॉन्ग सेलेक्शन को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बिना किसी कि परवाह किए उर्फी जावेद अपनी बोल्ड फोटोशूट करवाती है और फिर उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करती है। हाल ही में उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और ब्लैक कलर के टॉप के साथ व्हाइट कलर की हाई हील सैंडिल पहन हुई नजर आ रही है। खुले बालों में वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की प्रसिद्ध फिल्म ‘आवारा’ का एक पॉपुलर गाना ‘आवारा हूं’ बज रहा है। विडियो शेयर कर उर्फी ने कैप्शन में लिखा ‘घर के सारे आवारा, शोर मचाते हैं’। जिसके बाद से फैंस लगातार उसके वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे है।a
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

