N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अपनी बोल्ड अंदाज और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। अपनी अदाओं कि वजह से वो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी अपने अलग-अलग स्टाइल को दिखाकर, सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती है। कभी अपने अंतरंगी स्टाइल से लोगों को दिल जीत लेती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर उर्फी ने टॉपलेस होकर सिर्फ जंजीर पहन कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही है। उर्फी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जंजीर पहनने से उनकी यह हालत हो जाएगी।
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने लुक को जंजीरों के साथ प्लांट किया था, जिसमें उर्फी टॉपलेस थीं। वहीं इसके साथ उर्फी ने ब्लैक कलर की जालीदार स्कर्ट पहनी हुई थी। उनके इस अतरंगी फैशन सेंस को देख कर लोगों हक्का बक्का रह गए। उर्फी ने फैशन और स्टाइल के लिए जंजीरे तो पहन ली, पर बाद में जो हुआ वो बेहद खरतनाक था।

उर्फी जावेद ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उनकी गर्दन पर एक निशान नजर आ रहा है। उनकी गर्दन पर लाल रंग के कई सारे निशान बने हुए हैं। इस तस्वीर से साफ दिख रहा है कि उर्फी को जंजीर वाला फैशन काफी भारी पड़ा है। इससे उन्हें काफी दर्द का भी सामना करना पड़ा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

