मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के ऐक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ काफी दिनों से चर्चा में है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक अब सिनेमाघर में जा कर फिल्म देख सकते है। बतादें कि फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद एनालिटिक्स और दर्शकों ने शानदार रिव्यू दिया है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी राज मेहता के डायरेक्शन बनी इस फिल्म को ‘गेम चेंजर’ कहा है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ ने अपनी रिलीज डेट से पहले ही शानदार कमाई करली है। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग से करीब 3 से 5 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इसके बाद अब उम्मीद की जा रही हैं कि फिल्म के ओपनिंग डे पर यह 8 से10 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती।
बता दें कि, ‘जुग-जुग जियो’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। एक ओर जहां इस फिल्म के जरिए नौ साल बाद दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर पहली बार कियारा और वरुण धवन की केमेस्ट्री बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। बतादें कि, फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है। इसमें शादीशुदा जिंदगी में आने वाली परेशानियों को काफी सूझबूझ के साथ बताया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

