शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
24 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
89 साल की उम्र में  दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

सोमवार को बॉलीवुड के ही मैन के नाम से विख्यात दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।

 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

धर्मेंद्र एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता थे, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 65 साल के करियर में, उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। वहीं अगर धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। अब उनकी आखिरी फिल्म  'इक्कीस' है जो श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में नजर आएंगे।  ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें