शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ निकला वारंट, चेक बाउंस मामले में भोपाल कोर्ट ने जारी किया नोटिस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ निकला वारंट, चेक बाउंस मामले में भोपाल कोर्ट ने जारी किया नोटिस
N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राजधानी भोपाल की एक अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल को नोटिस जारी किया है। अमीषा पटेल को 4 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होना है। 


दरअसल अमीषा पटेल की फर्म ने UTF  टेलिफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 32 लाख 25 हज़ार लिए थे। अमीषा पटेल ने कंपनी को दो चेक बतौर गारंटी दिए थे। कंपनी द्वारा जब चेक बैंक में लगाए गए तो वह बाउंस हो गए थे। इसके बाद कंपनी के वकील द्वारा राजधानी की अदालत में चेक बाउंस का मामला लगाया गया था। इसमें कोर्ट ने वारंट जारी कर अमीषा पटेल को 4 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। 

अगर 4 दिसंबर को अमीषा पटेल हाजिर नहीं होती तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल विवादों में रही हैं। इंदौर व  झारखंड में भी अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस के मामला दर्ज हो चुका है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें