शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
क्या ‘कॉफी विद करण -7’ में मेहमान बन कर आएंगे अर्जुन और मलाइका, पढ़े पूरी खबर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या ‘कॉफी विद करण -7’ में मेहमान बन कर आएंगे अर्जुन और मलाइका, पढ़े पूरी खबर

क्या ‘कॉफी विद करण -7’ में मेहमान बन कर आएंगे अर्जुन और मलाइका, पढ़े पूरी खबर

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे है। ये दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अक्सर दोनों अपनी प्यार भरी फोटो और वीडियो के उससे सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं। हालांकि कई बार दोनों अपने रिलेशन और एज गैप के कारण ट्रोल भी होते रहते हैं। 


इसी बीच इस कपल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही शुरू होने वाला करण जौहर का जाना माना शो ‘कॉफी विद करण -7’ में बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आने वाले है। 


इंडिया टुडे डॉट इन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाॅक शो ‘कॉफी विद करण’ का सातवें सीजन आने वाला है। जिसके लिए अब तक 5-6 कपल्स को बतौर गेस्ट के रूप में शो के मेकर्स ने चूस किया है। इन गेस्ट कपल्स की लिस्ट से अभी टाइमिंग और डेट को लेकर बातें हो रही है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने माने कपल मलाइका-अर्जुन का भी नाम शामिल है, जिन्हें मेकर्स ने शो में आने के लिए अप्रोच किया है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें