मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से एक दूसरे के साथ है। यह दोनों लगभग 4 साल से डेट कर रहे है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन सुर्खियों में रहती है। 48 साल की मलाइका और 36 साल के अर्जुन अब इस रिश्ते को नाम देने जा रहे है।
बॉलीवुड पोर्टल ‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलेशन के बाद लम्बे समय के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को अब शादी में तब्दील करने जा रहे हैं। खबरों कि माने तो इस साल नवंबर या फिर दिसंबर तक अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
खबरों के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी बिना तामझाम के नॉर्मल तरीके से फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में की जाएगी। यह शादी मुंबई में ही होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

