N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कलर्स टीवी पर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर चर्चा तेज होते जा रही है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही कलर्स टीवी इस रियलिटी शो को लॉन्च कर सकता है। शो में हिस्सा लेने वालों के नाम को लेकर लगातार बात हो रही है। खबरों की माने तो ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक शो में भाग ले सकती हैं। शो के मेकर्स रुबीना को हर हाल में शो पर देखना चाहते है। पर अब रुबीना ने खुद बता दिया है कि वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान रुबीना दिलैक ने बताया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा नही बन रही है। उन्होंने उन खबरों को अफवाह बताया है जिसमे कहां जा रहा था कि वो वो में हिस्सा लेने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रुबीना दिलैक ने बताया, ‘यह ठीक वैसी ही अफवाह है जिसमे बताया गया था को मैं नागिन कर रही हूं।’ इसके साथ ही दौरान ने उन खबरों पर भी विराम लगा दिया है, जिसमें बताया जा रहा था कि वह ‘नागिन 6’ में बतौर लीड एक्ट्रेस एंटी करने वाली हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

