N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। सोनी टीवी पर आने वाला कपिल शर्मा के शो से जब ‘बुआ’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस उपासना सिंह ने अचानक से शो छोड़ दिया था तो कई तरह की अफवाएं सामने आई थी। इन अफवाहों के चलते खबरें आई थीं कि उपासना सिंह ने शो को कपिल शर्मा के साथ हुई अनबन के कारण शो छोड़ दिया। पिछले काफी वक्त से कपिल शर्मा के शो से बाहर बैठी ‘बुआ’ ने हाल ही में इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कपिल और अपने रिश्ते के बारे में बात कही हैं और उनके साथ फिर से काम करने को लेकर भी एक शर्त रखी है।
कपिल शर्मा की बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह ने फिल्मों के साथ साथ टेलिविजन के कई शो किए है। वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। कपिल के शो में बुआ का किरदार निभा कर उन्होंने हजारों चेहरों पर मुस्कान लाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कपिल के साथ खराब रिश्ते पर एक बात कही है। एक्ट्रेस ने बताया कि, कपिल के साथ अनबन को लेकर आई सभी खबरें झुटी है। यह बस एक अफवाह थी। उन्होंने बताया कि कपिल और उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कपिल ‘अच्छा लड़का’ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

