शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Entertainment

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने शेयर किया बेटी की शादी का विडियो, फैंस दे रहे बधाईयां

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने शेयर किया बेटी की शादी का विडियो, फैंस दे रहे बधाईयां

मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने शेयर किया बेटी की शादी का विडियो, फैंस दे रहे बधाईयां

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार एआर रहमान उन नामी हस्तियों में से जाने जाते है जो सोशल मीडिया का यूज बेहद कम करते है। वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ काम के सिलसिले में ही करते है। पर कुछ दिनों से वे सोशल मीडिया पर अपनी पसर्नल लाइफ कि अपडेट्स भी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

 

हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी खतीजा की शादी की है। उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। जिसके बाद से इस नए नवेले दूल्हा-दुल्हन कि जोड़ी को उनके फैंस खूब बधाईयां दे रहे। संगीतकार ने अपनी बेटी और दामाद के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद से फैंस लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे है। 


बॉलीवुड के संगीतकार एआर रहमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 12 मिनट 19 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके बेटी-दामाद, दोनों एक एथनिक लुक में दिखाई दे रहे है। खतीजा मैरून सूट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। तो दूल्हे राजा बने रियासदीन शेख मोहम्मद नीले रंग की शेयरवानी में काफी अच्छे लग रहे है।  

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें