सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

Heropanti 2 Box Office collection: टाइगर कि 'हीरोपंती 2' कि हो रही धुआंधार कमाई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Heropanti 2 Box Office collection: टाइगर कि 'हीरोपंती 2' कि हो रही धुआंधार कमाई,  ईद का है फिल्म को इंतजार

Heropanti 2 Box Office collection: टाइगर कि 'हीरोपंती 2' कि हो रही धुआंधार कमाई, ईद का है फिल्म को इंतजार

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म ‘हीरोपंती 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में ‘हीरोपंती’ से ही बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन को लेकर दर्शकों के बीच में बज बना हुआ है। सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद से दर्शकों से इसे अच्छी रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की है। वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे दिन  भी धुआंधार कमाई की है। 

बतादें कि फिल्म ने दो दिनों में ही 12.5 का कलेक्शन किया है। रविवार यानी 1 मई को फिल्म ने 30 अप्रैल से अधिक कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, फिल्‍म के पास अभी एक मौका ईद का भी है। रमजान के खत्‍म होने के बाद सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ती हुई दिखाई देती हैं। जिससे अब उम्‍मीद यही है कि इसका फायदा फिल्‍म को भी मिल सकता है। 

काफी वक्त के बाद टाइगर श्रॉफ ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। बतादें कि फिल्म  2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन कि इस में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 8 साल बाद एक बार टाइगर बबलू के किरदार में नज़र आएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें