सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

'हीरोपंती-2' की रिलीज डेट हुई आउट, UAE के सिनेमाघरों में आएगी 'बधाई दो'

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'हीरोपंती-2' की रिलीज डेट हुई आउट, UAE के सिनेमाघरों में आएगी 'बधाई दो'

'हीरोपंती-2' की रिलीज डेट हुई आउट, UAE के सिनेमाघरों में आएगी 'बधाई दो'

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया कि अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती-2' की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो गया है।   इस बात की जानकारी खुद तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया। जिसमें टाइगर और तारा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रहे हैं।  

 
 
पोस्टर शेयर करते हुए तारा ने लिखा,  "हमारी आने वाली नई फिल्म 'हीरोपंती-2'  का नया पोस्टर आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती-2' ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बतादें कि इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA???? (@tarasutaria)

UAE में होगी 'बधाई दो' रिलीज
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो अब UAE में रिलीज होने वाली है।    सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है। UAE में इस फिल्म को 21 साल से ऊपर के लोग ही देख सकते हैं।  वहीं बधाई दो का एक शो ही दिखाया जाएगा। इस फिल्म को शारजहां में  रिलीज नहीं किया जाएगा।  फिल्म लैवेंडर मैरिज पर बेस्ड है।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें