सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

हिजाब विवाद : कंगना रनौत की स्टोरी पर शबाना आजमी ने किया रिएक्ट, ट्वीट कर रखी अपनी बात कही ये बात

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिजाब विवाद : कंगना रनौत की स्टोरी पर शबाना आजमी ने किया रिएक्ट, ट्वीट कर रखी अपनी बात  कही ये बात

हिजाब विवाद : कंगना रनौत की स्टोरी पर शबाना आजमी ने किया रिएक्ट, ट्वीट कर रखी अपनी बात कही ये बात

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन  यह मामला बढ़ते जा रहा है। इस विवाद पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। गीतकार जावेद अख्तर,  और ऋचा चड्ढा के बाद अब कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपनी राय रखी है। पंगा गर्ल कंगना रनौत ने  इस मामले का समर्थन करने वालों के लिए सलाह दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस शबाना आजमी  ने उनकी राय पर रिएक्ट किया है।
 
सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर कंगना ने  हिजाब विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कि,  पहली तस्वीर साल 1973 में ईरान की है जिसमे महिलाएं बिकिनी में नजर आ रहीं हैं। वहीं अब की महिलाएं बुर्का पहने दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, '1973 का ईरान और अब का ईरान'

कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर हिम्मत दिखानी ही है तो अफगानिस्तान में बुर्का नही पहनकर दिखाओ… खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखों

शबाना आजमी ने किया कंगना की स्टोरी पर रिएक्ट
शबाना आजमी ने कंगना की इंस्टाग्राम की एक स्टोरी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी उस स्टोरी को शेयर करते हुए ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा- ‘अगर मैं गलत हूं तो मुझे बताएं, पर अफगानिस्तान एक धार्मिक राज्य है और जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो मैंने पाया था कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है।'

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें