गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Entertainment

श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे यह बहुत खुशी की बात, पूरी कोशिश करूंगा कि उस दिन अयोध्या पहुंच सकूं : राघव चैतन्य

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे यह बहुत खुशी की बात, पूरी कोशिश करूंगा कि उस दिन अयोध्या पहुंच सकूं : राघव चैतन्य

श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे यह बहुत खुशी की बात, पूरी कोशिश करूंगा कि उस दिन अयोध्या पहुंच सकूं : राघव चैतन्य

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

500 साल के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं यह बहुत खुशी की बात है और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं उस दिन अयोध्या पहुंच सकूं। यह कहना है हाल ही में एनिमल फिल्म के ट्रेंडिंग सॉन्ग ‛हुआ मैं’ को अपनी आवाज से सजाने वाले प्लेबैक सिंगर ‛राघव चैतन्य’ का। राघव ने थप्पड़, एक विलेन, फ्रेडी और एनिमल जैसी फिल्मों में सुपरहिट गीतों से संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।राघव ‛बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर’ का अवॉर्ड जीतने वाले बॉलीवुड के सबसे यंग पर्सन हैं। उन्हें थप्पड़ फिल्म के एक टुकड़ा धूप गाने के लिए यह अवॉर्ड मिला था। राघव रविंद भवन में संगीतमय प्रस्तुति देने भोपाल पहुंचे।इस दौरान ‛न्यूज वर्ल्ड’ से खास बातचीत में उन्होंने अपना संगीतमय सफर साझा किया।


एनिमल फिल्म का ‛हुआ मैं’ गाना जो आज काफी ट्रेडिंग में है और लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है उसके पीछे भी एक अलग कहानी है दरअसल मुझे प्रीतम दादा ने 2022 में स्टूडियो बुलाया था और उन्होंने मुझे बोला था कि यह एक रोमांटिक गाना है जो एक बड़ी फिल्म के लिए है जिसमें रणबीर कपूर है उसके लिए आपको गाना है। मैं इस गाने को गाकर भूल भी गया था कि मैंने ऐसा कोई गाना गया भी है। मुझे इस साल मालूम पड़ा कि जो गाना मैंने गया था वह एक बहुत बड़ी मूवी एनिमल के लिए है जो अब आने वाली है तो मेरे लिए वह काफी शॉकिंग था।


म्यूजिक इंडस्ट्री में मुकाम तक बनाने के लिए मैंने जो भी किया,वह स्ट्रगल नहीं है क्योंकि मेहनत करना मुझे पसंद है। मैं जब पढ़ाई करता था वो मेरे लिए संघर्ष था क्योंकि वह मुझे समझ नहीं आता था  मैं बहुत मुश्किल से पास हो पता था कॉलेज में,कभी फेल भी हो जाता था और उस वक्त मैं बस स्ट्रगल कर रहा था पास होने के लिए लेकिन संगीत में मुझे सिर्फ मजा आता है। मुझे यह कभी स्ट्रगल नहीं लगता। मुझे जिंदगी में म्यूजिक से ही प्यार है और इसकी हर एक चीज मेरे दिल के करीब है।


थप्पड़ फिल्म के लिए मैंने जो ‛एक टुकड़ा धूप’ गाना गया था मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उसके लिए मुझे बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलेगा क्योंकि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि किसी को उसके पहले गाने के लिए ही फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल जाए मैं तो इस फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में जाने भी नहीं वाला था फिर मेरी मम्मी ने मुझे कहा कि तुम अवॉर्ड शो में जाकर तो देखो एक बार और मेरे लिए वह बहुत बड़ा शॉक था क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि अरिजीत सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे बड़े-बड़े सिंगरों के नॉमिनेशन में होते हुए मुझे यह अवार्ड मिलेगा। जब मुझे बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें