
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' का सिने प्रेमियों ने स्वागत किया है 3.25 करोड रुपए की अच्छी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'द कश्मीर फाइल्स' ने अधिक स्क्रीन के साथ अपने दूसरे दिन 8.25 करोड रुपए की कमाई की है। 'द कश्मीर फाइल' में उस भयावह समय को दर्शाया है जब लाखों कश्मीरी हिंदुओं को रातों-रात पलायन करना पड़ा था।
द कश्मीर फाइल्स को गुजरात/सौराष्ट्र, पूर्वी पंजाब और दिल्ली/यूपी के मार्केट में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जिसमें दूसरे दिन 300 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। मुंबई सर्किट शनिवार को तीन करोड़ रुपए से अधिक की शुद्ध कमाई के साथ सबसे आगे रहा। 'द कश्मीर फाइल्स' की कुल कमाई का आंकड़ा लगभग 11.50 करोड रुपए बताया जा रहा है, साथ ही उम्मीद है कि संडे को इसमें और बढ़ोतरी होगी। फिलहाल संडे की कमाई का आंकड़ा अभी तक आया नहीं है।
दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म प्रभास स्टारर 'राधेश्याम' के हिंदी डब वर्जन के कलेक्शन को मात देने में कामयाब रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी और निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिन्होंने फिल्म की सराहना की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

