N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के नए नवेली जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब इंटरनेट पर दोनों की शादी की फोटो काफी वायरल हो रही है। फैंस अब कपल के वेडिंग एल्बम की चर्चा करने में लगे है। वहीं सोशल मीडिया पर शादी की कई अनसीन फोटोज हर दिन देखने को मिल रही है। इनमे से भट्ट परिवार और कपूर फैमिली के बीच की बॉन्डिंग आप साफ देख सकते हैं कि दोनों ही परिवार कितने खुश है इस शादी से। आलिया और रणबीर का एक-दूसरे के परिवार के प्रति प्यार काफी चर्चा में है। फैमिली के साथ आलिया और रणबीर की कई सारी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर की उनके ससुर महेश भट्ट के साथ एक फोटो काफी वायरल हो रही है।
महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पा और रणबीर की एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में आप ससुर-दामाद के बीच खास बॉन्डिंग देख सकते है। फोटो में महेश भट्ट, रणबीर कपूर को हग करते हुए नजर आ रहे है। रणबीर जहां अपने ससुर को गले लगाते हुए मु्स्कुरा रहे हैं तो वहीं महेश भट्ट इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे है।
शेयर की गई फोटो में रणबीर कपूर और महेश भट्ट दोनों ही ऑफ व्हाइट कुर्ते में दिखाई दे रहे है। दोनों की पूजा भट्ट ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शब्दों की किसे जरूरत है, जब दिल से सुनने और बोलने की क्षमता हो।' इसके बाद लगातार फैंस कॉमेंट करते जा रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

