N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस के चलते फिल्म लगातार शानदार कमाई भी करते जा रही है। इसी बीच दूसरे वीकेंड में भी फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला।
फिल्म के गाने से लेकर इसके प्लॉट, लोगों को काफी पसन्द आ रही है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल ही रहे। जिसके बाद फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ ही फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी शानदार कमाई करली है।
पहले हफ्ते जहां फिल्म ने 92.05 करोड़ की कमाई की थी वहीं, रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 6.52 की कमाई की तो 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 11.35 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे रविवार को भी फिल्म ने 12.77 करोड़ की अच्छी खासी कमाई कि। जिसके बाद ‘भूल भुलैया 2’ ने अब तक 122.69 करोड़ की कमाई कर ली है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

