N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड लुक और ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। जी टीवी पर आने वाला शो जमाई राजा, कलर्स पर नागिन और खतरों के खिलाड़ीः मेड इन इंडिया की विनर रह चुकीं निया शर्मा अक्सर अपने म्यूजिक वीडियोज और सोशल मीडिया के पोस्ट्स के लिए फैंस के बीच पॉपुलर बनी रहती हैं। इसके साथ ही वो अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए भी खूब तारीफें बटोरती रहती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी नई और खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। हमेशा की ही तरह इन तस्वीरों में भी निया का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रही हैं।

निया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर की है। निया ने मेकअप रूम में बैठकर एक से बढ़कर एक पोज दिए है।

ब्लैक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में निया शर्मा काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

निया के फैन लगातार इन तस्वीरों पर कॉमेंट कर उनके लुक पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निया अक्सर अपने सुपर बोल्ड अवतार से सबको हैरान कर देती है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

