सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

राघव जुयाल की हुई सलमान खान की फिल्म में एंट्री, जानें कैसा होगा किरदार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राघव जुयाल की हुई सलमान खान की फिल्म में एंट्री, जानें कैसा होगा किरदार

राघव जुयाल की हुई सलमान खान की फिल्म में एंट्री, जानें कैसा होगा किरदार

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ आने वाली है। लंबे वक्त से भाईजान की ये फिल्म चर्चे में है। फिल्म में सलमान खान के पूजा हेगड़े के साथ साथ आयुष शर्मा और एक्टर जहीर इकबाल भी शामिल है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट का खुलासा हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि टेलिविजन के जाने माने एक्टर, डांसर, और टीवी शो के होस्ट राघव जुयाल भी सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का हिस्सा है।   


‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान कि फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में राघव जुयाल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले है। सूत्रों की मानें तो राघव जुयाल इस फिल्म में किसी स्पेशल डांस के उससे शामिल नहीं हुए, बल्कि वो कुछ ऐसे रोल के लिए कास्ट हुए है, जिसे उन्होंने कभी नही किया हैं।  


बतादें कि टेलिविजन के होस्ट और डांसर राघव ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया है। पर इस बार उन्हें एक अलग स्टाइल में देखने की उम्मीद जताई जा रही है। सलमान की इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ मसाला एंटरटेनर है पर राघव के हिस्से में इस बार कोई कॉमेडी और डांस शामिल नहीं होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें