शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत कि दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने किया इमोशनल पोस्ट

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुशांत सिंह राजपूत कि दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने किया इमोशनल पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत कि दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने किया इमोशनल पोस्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गए दो साल हो गए है। आज यानी 14 जून को उनकी दूसरी पुण्यतिथि है, जिसपर  एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सुशांत सिंह के साथ बिताए अपने रोमांटिक पलों की कुछ तस्वीरों शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने भावुक कर देने पोस्ट के साथ कैप्शन भी लिखा है।

सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने और सुशांत के फैंस के साथ शेयर की हैं। पोस्ट में सुशांत और रिया के रोमांटिक और मस्ती भरे पलों की खूबसूरत फोटो है। बता दें कि सुशांत सिंह अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों तक अभिनेत्री रिया के साथ रिलेशन में थे।

रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह के साथ अपने वेकेशंस के दौरान की कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की है।  

रिया चक्रवर्ती ने इन फोटो को शेयर करते हुए एक छोटा कैप्शन लिखा, 'मिस यू एवरी डे…
 

अपको बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती ने लगभग एक महीना जेल में रही थी।  28 दिन जेल में रहने के बाद रिया को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके साथ ही सुशांत के लिए ड्रग्स का अरेंजमेंट करने के आरोप में रिया और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें