शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Entertainment

शब्बीर अहलूवालिया कर रहे 'कुमकुम भाग्य' मिस, फैंस के ट्रोल्स का दिया जवाब

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शब्बीर अहलूवालिया कर रहे 'कुमकुम भाग्य' मिस, फैंस के ट्रोल्स का दिया जवाब

शब्बीर अहलूवालिया कर रहे 'कुमकुम भाग्य' मिस, फैंस के ट्रोल्स का दिया जवाब

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन के जाने माने एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने अचानक से काफी लम्बे समय से चला आ रहा शो ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल को छोड़ दिया है। ये ख़बर सुन कर शब्बीर के फैंस हैरान है। वो इस शो से काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे। इस सीरियल में शब्बीर ने 'अभी' नाम के एक सिंगर का किरदार निभाया था। उनकी और श्रीति झा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद आई थी। हाल ही में शब्बीर अहलूवालिया ने कंफर्म करते हुए बताया कि वो इस शो को छोड़ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए शो ‘राधा मोहन’ के बारे में भी जानकारी दी। 


इंडिया फोरम को दिए गए एक इंटरव्यू में शब्बीर अहलूवालिया ने बताया कि, उनके फैंस जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य से उनके अलग होने से काफी निराश हैं। उन्होंने इसके साथ ही ट्रोलिंग की भी बात कही। शब्बीर ने कहा, ‘सभी के अपनी अपनी राय होती है और मैं उसका सम्मान करता हूं। मेरे फैंस को मुझे एक खास अंदाज में देखने की आदत है और मुझे इस किरदार के जरिए बहुत प्यार मिला है। इसलिए यह रिएक्शन आना बिल्कुल स्वभाविक सी बात है। 


बतादें कि, शब्बीर अहलूवालिया ने ये भी बताया कि शो को वो भी शो को उतना ही मिस करते हैं जितना फैंस करते हैं। उनके मुताबिक, ‘मैं कुमकुम भाग्य की कास्ट और क्रू के लोगो से भी बहुत प्यार करता था। मैं सबके बेहद करीब हूं। खासकर कि श्रीति और अजीत के। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें