N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बिग बॉस ओटीटी प्लेट फार्म से बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान और शहनाज गिल का एक खास बॉन्ड बन गया है। कलर्स टीवी पर आने वाला सलमान का शो ‘बिग बॉस’ में शहनाज की मासूमियत सलमान को पसंद आई थी। इसके साथ ही जिस तरह से शहनाज अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद खुद को संभाला, वो वाकई सभी के दिल को छूने वाल है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और टेलिविजन की कैटरिना कैफ यानी शहनाज जब भी मिलते हैं तो ऐसा लगता है कि वो दोनों एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते है।
बतादें कि हाल ही में सलमान खान और शहनाज गिल दोनों ने एक-दूसरे से अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर में हुई ईद की पार्टी में मुलाकात की, जहां दोनों की बॉन्डिंग ने एक बार फिर महफिल को लूट लिया।
कल यानी 3 मई को अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर में ईद की पार्टी हुई जिसमे बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुई। सभी लोग सजधज कर उसकी पार्टी में पहुंचे और ईद के इस खास मौके पर जश्न मनाया। खुद को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कहने वालीं शहनाज गिल भी सलमान खान की बहन की इस पार्टी में शामिल हुई।
जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस पार्टी की फोटो और वीडियोज काफी वायरल हो रही है। जिसमे से लोगों को सबसे ज्यादा अच्छा शहनाज और सलमान खान का बॉन्ड आ रहा है। सोशल मीडिया पर भयानी ने दोनों के दो वीडियो अपने अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

