मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Entertainment

शिल्पा और राज पर लगा 1.5 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, जल्द मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शिल्पा और राज पर लगा 1.5 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, जल्द मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

शिल्पा और राज पर लगा 1.5 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, जल्द मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। नितिन बराई नाम के एक व्यक्ति ने ये केस दर्ज कराया है। नितिन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शिल्पा और राज ने 2014 से लेकर अब तक जिम और स्पा की फ्रेंचाइजी बांटने के नाम पर कई बार उनके साथ फ्रॉड किया है। नितिन ने इस मामले में दर्शित शाह, काशिफ खान और इनके और भी साथियों को आरोपी बताया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि काशिफ और दर्शित कौन हैं और शिल्पा-राज की कंपनी में ये क्या कम करते है।

शिल्पा और राज पर लगे 1.5 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करवाने के आरोप
नितिन ने बताया कि उन्होंने पुणे के कोरेगांव में  'मेसर्स एसएफएल प्राइवेट कंपनी' की  स्पा और जिम की फ्रेंचाइजी खोली थी। जिसमे शिल्पा और राज  ने उनसे 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए का निवेश करवाया था और फिर उन पैसों का दोनो ने  निजी इस्तेमाल कर लिया। जब नितिन ने  पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाना स्टार्ट कर दिया।

शिल्पा और राज से हो सकती है पूछताछ
नितिन की रिर्पोट  के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामले को दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही शिप्ला-राज से पूछताछ कर सकती है। राज और शिल्पा का पक्ष जानने के लिए पुलिस उनसे संपर्क कर सकती है।

पोर्न केस में जमानत के बाद नहीं देखे थे राज
जब से पोर्नोग्राफी केस छूट कर आए है राज कुंद्रा वे कहीं नजर नहीं आते  हैं। 1 नंवबर यानी दिवाली से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था। पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के 2 महीने बाद 20 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से राज को  जमानत मिली थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें