शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Entertainment

शाहरुख खान के साथ अनबन की खबर पर ‘सिंघम’ ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहां

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शाहरुख खान के साथ अनबन की खबर पर ‘सिंघम’ ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहां

शाहरुख खान के साथ अनबन की खबर पर ‘सिंघम’ ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहां

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन  और किंग खान शाहरुख खान ये दोनों बॉलीवुड के वो सितारे हैं, जो 90 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे है। किंग खान ने काजोल के साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में कि है। दोनों का बॉन्ड भी काफी स्ट्रॉन्ग है। आपको बतादें कि शाहरुख खान और अजय ने एक साल के अंतर में बॉलीवुड इंडस्ट्री  में एंट्री कि थी। किंग खान ने साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से इंडस्ट्री में एंट्री की थी। तो बॉलीवुड के ‘सिंघम’ ने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से  बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद से दोनों के बीच कोल्ड वॉर की खबरें सामने आती रहती है। जिसके बाद से अब ‘सिंघम’ ने चुप्पी तोड़ी है।

 
बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन उन एक्टर्स में से आते हैं, जो सवालो का बहुत नपा-तुला जवाब देते हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ अनबन की खबरों पर आखिर अब अजय देवगन ने जवाब दिया।  

 
इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान,  अभिनेता अजय देवगन ने बोला कि, ’90 की दशक में जो हम 6 से 7 एक्टर थे। हम सभी कि अच्छी परफॉर्मेंस रही है। इसके साथ ही हमने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट कर आगे बढाने की कोशिश की है। मीडिया हमारे बारे में बहुत कुछ लिखती है, खासकर मेरे और शाहरुख खान को लेकर, पर  वैसा कुछ नहीं है। जैसा बताया जाता है। हमारी फोन पर बात होती है। हमारा बॉन्ड बेहद स्ट्रांग है। जब भी किसी हम दोनों में से किसी एक को भी दिक्कत होती है, तो दूसरा हमेशा साथ खड़ा रहता है।  
हम एक-दूसरे पर काफ़ी यकीन करते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें