बुधवार सुबह किरण राव लापता लेडीज फिल्म की स्टार कास्ट के साथ भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट से फिल्म की लीड कास्ट हितांशी गोयल,प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ वह सीहोर गई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचे। आपको बता दें कि लापता लेडीज आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। ‛विप्लव गोस्वामी’ की कहानी पर आधारित लापता लेडीज फिल्म को टोरंटो में स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग विभिन्न तरह की खूबसूरत लोकेशन मौजूद है। इसके चलते बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माता,निर्देशक प्रदेश में शूटिंग के लिए आने लगे हैं। इस कड़ी में अब आमिर खान प्रोडक्शन का नाम भी जुड़ गया है। इस प्रोडक्शन के तहत किरण राव निर्देशित ‛लापता लेडीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आज भोपाल में रखी गई है।इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के नजदीक बसे सीहोर में हुई है। फिल्म के दौरान गांव वासियों से के प्रेम और सत्कार से अभिभूत निर्देशक किरण राव ने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले सीहोर पहुंचकर गांव वालों का आभार व्यक्त किया साथ ही उनके साथ फोटो सेशन भी करवाया। इस दौरान किरण राव ने गांव वालों के साथ चौसर भी खेली।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

