मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Entertainment

आज होगा बिग बॉस 15 का फिनाले, जाने किसके बीच होगी लास्ट टक्कर!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज होगा बिग बॉस 15 का फिनाले, जाने किसके बीच होगी लास्ट टक्कर!

आज होगा बिग बॉस 15 का फिनाले, जाने किसके बीच होगी लास्ट टक्कर!

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 15 का आखिरी पल आ चुका है। कुछ ही घंटो में अब  ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है। बॉलीवुड के सलमान खान का ये शो काफी टीआरपी बटोरने वाला शो है। आज इसके सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले शुरू होने जा रहा है। विनर कौन बनेगा और ट्राफी किसके हाथ में जाएगी, इसका खुलासा कल यानी 30 जनवरी को होगा।  बिग बॉस के सीजन 15 के टॉप 6 में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, रश्मि देसाई, प्रतीक सहजपाल शामिल हैं। इन 6 कंटेस्टेट्स में से कोई एक के हाथों में बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जाएगी। चलिए जानते हैं शो के फाइनल सीजन की डील्ट्स…
 
दो पार्ट में होगा फिनाले
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले  दो भागों में टेलीकास्ट किया जाएगा।  इसका  पहला पार्ट 29 जनवरी यानी आज टेलीकास्ट होगा तो दूसरा कल यानी रविवार 30 जनवरी को किया जाएगा।  

टीवी और वूट एप पर देख सकते है आप फिनाले
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले को आप कलर्स टीवी के साथ साथ  वूट एप पर शो को देख सकते है। रात 8 बजे इसे टेलीकास्ट किया जाएगा। वही ऐप पर आप इसे  शाम 7:30 बजे लाइव देख सकते हैं। 
 
क्या है मिलेगा विनर को प्राइज
जो भी बिग बॉस 15 का विनर बनेगा उसे चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का प्राइज मनी मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें