शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Entertainment

अक्षय कुमार कि फिल्म ‘पृथ्‍वीराज’ का हुआ ट्र्रेलर आउट, फैंस को है अब फिल्म का इंतजार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अक्षय कुमार कि फिल्म  ‘पृथ्‍वीराज’ का हुआ ट्र्रेलर आउट, फैंस को है अब फिल्म का इंतजार

अक्षय कुमार कि फिल्म ‘पृथ्‍वीराज’ का हुआ ट्र्रेलर आउट, फैंस को है अब फिल्म का इंतजार

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छ‍िल्‍लर की फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज’ का ट्र्रेलर र‍िलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म में पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एंट्री से आपके दिल को खुश कर देगा। युद्ध के मैदान में पृथ्वीराज का शौर्य देख आप अंदाज लगा सकते है कि फिल्म कितनी सुपर डुपर होने वाली है। वहीं ट्रेडिशन लुक में मानुषी सच में एक राजकुमारी सी नजर आ रही हैं। उनकी एंट्री भी काफी खूबसूरत दिखाई गई है। फिल्म में पृथ्वीराज के शौर्य के साथ साथ उनकी सुभद्रा से प्यारी बॉन्डिंग को भी देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म के एक गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री भी बताई गई है। 


बतादें कि, फिल्म पृथ्वीराज के ट्रेलर में बॉलीवुड के संजय दत्त का भी अपको धांसू अंदाज देखने को मिलेगा। युद्ध के मैदान में उनका किरदार काफी अच्छा दिखाया गया है। वहीं फिल्म में सोनू सूद के चेहरे पर भी शालीनता दिखाई दे रही, पर युद्ध में उनका रौद्र रूप भी अपको देखने को मिलेगा।  


बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार की इस फिल्‍म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके साथ ही मानुषी छ‍िल्‍लर भी इस फिल्‍म के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली है। फिल्‍म का टीजर कुछ वक्त पहले ही सामने आया था। बतादें कि फिल्म अब 3 जून को र‍िलीज होगी।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें