सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Logo
Entertainment

'दसवीं' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार अभिषेक के साथ धांसू लग रही है यामी गौतम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'दसवीं' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार अभिषेक के साथ धांसू लग रही है यामी गौतम

'दसवीं' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार अभिषेक के साथ धांसू लग रही है यामी गौतम

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेडेट फिल्म दसवीं का आखिरकार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि एक बार फिर अभिषेक ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए रेडी है। ट्रेलर में अभिषेक अशिक्षित नेता गंगा राम चौधरी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। इस लुक में अभिषेक बेहद शानदार लग रहे हैं। ट्रेलर में अभिषेक का दमदार लुक और डायलॉग बेहद उम्दा है। वहीं यामी गौतम सख्त आईपीएस ऑफिसर के किरदार में बेहतरीन लग रही हैं। बिमला देवी के कैरेक्टर में एक्ट्रेस निमरत कौर भी एकदम परफेक्ट नजर आ रही है। 
 
अभिषेक की इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक सनसनी खबर के साथ होती है, जिसमे बोला जा रहा है कि, आज सुबह की सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि टीचर भर्ती घोटाले में एसआईटी की छानबीन होने तक चीफ मिनिस्टर गंगा राम चौधरी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है..’ जिसके बाद अभिषेक अपनी जाट लुक के साथ सबके सामने आते हैं। 

 
टीचर भर्ती घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी यानी अभिषेक बच्चन का हरियाणवी टोन और लुक बताया है। जेल में एक तरफ जहां अभिषेक SIT की छानबीन के चॉर्जर को झेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अपने दसवीं पास होने के सपने भी जेल के अंदर बुनते हुए दिखाए जा रहे हैं। ट्रेलर में यामी गौतम एक सख्त ऑफिसर का किरदार निभा रही रही वे हर वक्त अभिषेक को अनपढ़, गवार कहकर उनकी खिल्ली उड़ाती हुई नजर आने वाली हैं। अभिषेक की वाइफ बिमला देवी के कैरेक्टर में एक्ट्रेस निमरत कौर  भी अपने लुक के साथ न्याय करती हुई नजर आने वाली हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें