N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन जल्द रिलीज होने जा रही है। ऋषि कपूर के फैंस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बतादें कि फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेट फार्म पर रिलीज होने वाला है। ऋषि कपूर ने निधन से पहले अपनी इस फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग करली थी। पर उनके निधन के बाद फिल्म के बची हुई शूटिंग परेश रावल ने पूरी की है। अपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। आप भी ट्रेलर के देखने के बाद कहेंगे ‘शर्माजी नमकीन बाके सारे फीके’
ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का प्राइम वीडियो ने के ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस पारिवारिक मनोरंजन में जूही चावला, सतीश कौशिक, तारुक रैना, सुहैल नय्यर, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ साथ कई अभिनेताओं का समूह है।
मसालेदार और ढ़ेर सारे प्यार से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर में आत्म-साक्षात्कार और एक सेवानिवृत्त विधुर की खोज की एक भरोसेमंद और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाने की कोशिश की हैं। जिसमे खुद को व्यस्त रखने के लिए और अकेलेपन से दूर करने के लिए कोई भी छोटे मोटे काम कर लेते थे। हालांकि बेहद संघर्षपूर्ण कोशिश करने के बाद, आखिर खुशी उनके जीवन में दस्तक देती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

